एक पुरानी याद ताज़ा हो गई, जिसे आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा।
बात सन् 1997 की है। उन दिनों मैं अमेरिका में था। वहाँ हर सुबह एक कॉफ़ी हाउस में स्थानीय मित्रों के साथ महफ़िल जमती थी। गर्मा-गर्म कॉफ़ी और डोनट की चुस्कियों के साथ दुनिया भर के अलग-अलग विषयों पर गंभीर और रोचक चर्चाएँ हुआ करती थीं। एक सुबह बात राजनीति पर छिड़ गई। बहस इतनी दिलचस्प हुई कि चर्चा अपने पूरे चरम पर पहुँच गई। मेरी बातें और तर्क सुनकर, वहाँ बैठे एक स्थानीय अमेरिकी मित्र (White American) ने बड़े प्रभावित होकर मुझसे कहा— 'यार, तुम इतनी गहरी समझ रखते हो और इतना कुछ करने का माद्दा रखते हो, तो अगले चुनाव में तुम ही राष्ट्रपति पद के लिए खड़े क्यों नहीं हो जाते!
https://www.facebook.com/share/v/1A9btWC6sV/
No comments:
Post a Comment